मुरादाबाद : एटीएम काटने का प्रयास कर रहे तीन आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला पुलिस ने खुशहालपुर में इंडिया वन का एटीएम काटने का प्रयास कर रहे तीन युवकों को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गैस कटर और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों का अपराधिक इतिहास में खंगाल रही है। घटना का खुलासा करते हुए सीओ …
मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला पुलिस ने खुशहालपुर में इंडिया वन का एटीएम काटने का प्रयास कर रहे तीन युवकों को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गैस कटर और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों का अपराधिक इतिहास में खंगाल रही है।
घटना का खुलासा करते हुए सीओ सिविल लाइन आशुतोष तिवारी ने बताया कि देर रात इंस्पेक्टर मझोला धनंजय सिंह अपनी टीम के साथ गस्त पर थे। खुशहालपुर नाले के पास इंडिया वन एटीएम के बाहर खड़ा था जबकि उसके 2 साथी शटर गिराकर एटीएम काटने का प्रयास कर रहे थे। शक होने पर पुलिस ने तीनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लालबाग निवासी विनीत प्रजापति, पुष्पेन्द्र प्रजापति और रितिक प्रजापति बताए। पुलिस ने मौके से ट्राली बैग, गैस सिलेन्डर, गैस कटर, प्लास, दो चाबी सिलेन्डर खोलने वाली, दो गल्बस, एक पिट्ठू बैग, 315 बोर का तमंचा, दो चाकू तथा स्कूटी बरामद की गई है।
यूट्यूब से आया आइडिया
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि एटीएम काटने का आइडिया उन्हें यूट्यूब से मिला था। यूट्यूब पर हरियाणा की वीडियो देखकर एटीएम काटने का प्रयास किया मगर इसमें वह सफल नहीं हो सके और पहले ही प्रयास में दिए गए।
कैमरों पर छिड़क दिया था स्प्रे
इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पेटीएम में घुसते ही वहां लगे कैमरों पर स्प्रे छिड़क दिया था। ताकि एटीएम काटते समय उनकी तस्वीर कैमरों में कैद ही न हो सके और अगर ऐसा हो भी जाए तो वह पहचानने में न आ सके।
पहचान छुपाने को कुर्ता पजामा और गोल टोपी का क्या इस्तेमाल
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने घटना को अंजाम देते समय कुर्ते पजामे पहन रखे थे और सिर पर गोल टोपी लगा रखी थी। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि यदि पहचान हो भी जाए तो पुलिस उन्हें मुस्लिम समझे और भटकती रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादबाद : ह्यूमन ट्रैफिकिंग के बाजार में बेजार हो गई नेपाली किशोरी
