रुद्रपुर: समुदाय विशेष का युवक क्षेत्र की युवती को झांसा देकर लूटता रहा अस्मत, मुंह खोलने पर दे डाली जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर निवासी युवती ने एक समुदाय विशेष के युवक पर 15 माह से शारीरिक संबंध बनाए जाने और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि युवक उसे शादी का झांसा देता रहा और जब वह गर्भवती हुई तो बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती …

रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर निवासी युवती ने एक समुदाय विशेष के युवक पर 15 माह से शारीरिक संबंध बनाए जाने और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि युवक उसे शादी का झांसा देता रहा और जब वह गर्भवती हुई तो बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराकर गर्भपात करा दिया। वहीं मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रुद्रपुर निवासी युवती ने सिडकुल पुलिस चौकी में तहरीर देकर कहा कि मोहल्ला भदईपुरा निवासी युवक से करीब 15 महीने से प्रम प्रसंग चल रहा था। उसने शादी करने का वादा किया था और वह उसे सिडकुल स्थित रिवर क्रेस्ट कालोनी में अपने दफ्तर में साथ लेकर जाता था। जहां वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।

नवंबर, 2021 में युवक ने उससे शादी करने की बात कही, मगर वह मुकर गया वहीं जब वह चार माह की गर्भवती हुई तो उसे 13 मार्च को बिलासपुर स्थित एक हॉस्पिटल में ले जाकर गर्भपात करा दिया जहां वह 16 मार्च तक अस्पताल में भर्ती रही। यही नहीं युवक ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट व अन्य हॉस्पिटल संबंधित दस्तावेज अपने पास रख लिए। इसके बाद आरोपित युवक ने शादी करने से मना कर दिया। युवती ने बताया कि आरोपी युवक विशेष समुदाय का है और वह पहले से ही विवाहित है और उसका असली नाम शाहनूर उर्फ शानू है। बहरहाल इस पूरे प्रकरण पर अब पुलिस तफ्तीश कर रही है।

संबंधित समाचार