भाजपा नेता के भड़काऊ बयान की ममता बनर्जी ने की आलोचना, गिरफ्तारी की मांग करते हुए कही ये बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता के कथित भड़काऊ बयान की गुरुवार को तीखी आलोचना की साथ ही ऐसा करने वाले नेता की गिरफ्तारी की मांग की। मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की। एक ट्वीट में सुश्री बनर्जी ने कहा “ मैं हाल ही …

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता के कथित भड़काऊ बयान की गुरुवार को तीखी आलोचना की साथ ही ऐसा करने वाले नेता की गिरफ्तारी की मांग की। मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की। एक ट्वीट में सुश्री बनर्जी ने कहा “ मैं हाल ही में कुछ भाजपा नेताओं द्वारा दिये गये जघन्य और दुष्टतापूर्ण भडकाऊ भाषण की आलोचना करती हूं।

ऐसे बयानों से न केवल हिंसा भड़की बल्कि देश के तानेबाने में विघटन हुआ जिसके कारण शांति और भाईचारे की भावना आहत हुई है। मैं चाहती हूं कि भाजपा के आरोपी नेताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाये ताकि देश में किसी तरह की अशांति न फैले और किसी को कोई मानसिक आघात ही पहुंचे।  मुख्यमंत्री ने कहा मैं विभिन्न जातियों, वर्ग, और समुदायों के अपने भाई- बहनों से शांति बनाये रखने की अपील करती हूं।

ये भी पढ़ें- पंजाब में घेराबंदी-तलाशी अभियान, मोहाली की हाउसिंग सोसायटियों से 20 लोग हिरासत में लिए गए, हथियार, नकदी जब्त

 

संबंधित समाचार