रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा डंपर, चालक छिटककर पहाड़ी में फंसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी,अमृत विचार। रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे पर डंपर असंतुलित होकर तीन सौ मीटर कुंजगढ़ क्षेत्र में जा गिरा। चालक डंपर से छिटककर पहाड़ी में फंस गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में वाहन के …

गरमपानी,अमृत विचार। रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे पर डंपर असंतुलित होकर तीन सौ मीटर कुंजगढ़ क्षेत्र में जा गिरा। चालक डंपर से छिटककर पहाड़ी में फंस गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए।

बुधवार को बजीना निवासी हेमचंद्र डंपर में हल्द्वानी से निर्माण सामग्री लेकर मासी की ओर रवाना हुआ। स्टेट हाईवे पर बमस्यू क्षेत्र के समीप पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में वह वाहन पर संतुलन खो बैठा। नतीजतन वाहन ढलान में पलटता हुआ कुंजगढ़ नदी की ओर जा गिरा। दुर्घटना की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस को भी सूचना दी गई। घंटे भर चले रेस्क्यू अभियान के बाद वाहन चालक को स्टेट हाईवे तक लाया जा सका।

निजी वाहन से घायल को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। नाजुक हालत में वाहन चालक को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना से घटनास्थल पर कुछ देर जाम भी लगा रहा। काफी देर बाद पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।

संबंधित समाचार