हल्द्वानी: बाइक को टक्कर मारकर घर में घुसी कार, दो घायल
हल्द्वानी, अमृत विचार। पूजा करने के लिए घर से निकले बाइक सवार युवक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद कार पास ही स्थित घर में खड़े पेड़ से जा टकराई। घायलों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पूजा करने के लिए घर से निकले बाइक सवार युवक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद कार पास ही स्थित घर में खड़े पेड़ से जा टकराई। घायलों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
बिठौरिया निवासी रवि थापा और बमौरी निवासी कमल सिंह जीना घर से पूजा करने के लिए निकले थे। अल्मोड़ा के लिए निकले बाइक सवार दोस्त अभी हाईडिल गेट तिराहे के पास पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार एक दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए सड़क किनारे घर में खड़े पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया है। कार को कठघरिया निवासी मनमोहन सिंह भंडारी चला रहा था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले ली है।
