रामपुर: तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला, मजदूर के उड़े होश
रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। चौकी क्षेत्र के एक गांव में गन्ने के खेत में स्प्रे करने गए मजदूरो ने तेंदुए को कुत्ते को अपना निवाला बनाते हुए देख लिया। नजारा देखकर किसानों के होश उड़ गए। आनन-फानन में मजदूरो ने उल्टे पांव दौड़ लगा दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम खानापूर्ति कर वापस लौट आई।वहीं …
रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। चौकी क्षेत्र के एक गांव में गन्ने के खेत में स्प्रे करने गए मजदूरो ने तेंदुए को कुत्ते को अपना निवाला बनाते हुए देख लिया। नजारा देखकर किसानों के होश उड़ गए। आनन-फानन में मजदूरो ने उल्टे पांव दौड़ लगा दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम खानापूर्ति कर वापस लौट आई।वहीं किसानों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।
गुरुवार को क्षेत्र के गांव कुंडेश्वर निवासी इरशाद अली व मुन्ना लगभग छह बजे मेवला फार्म निवासी किसान सतवीर के गन्ने के खेत में स्पे करने के लिए गए थे। सतवीर सिंह का गन्ने का खेत कुंदेस में नहर किनारे स्थित है। गन्ने के खेत में स्प्रे करने से पूर्व ही मजदूरों की नजर खेत में बैठे तेंदुए पर पड़ गई। तेंदुआ खेत में कुत्ते को अपना निवाला बना रहा था। यह देखकर मजदूरों के होश उड़ गए। मजदूरों ने गांव की ओर दौड़ लगा दी।
सूचना पाकर किसान गांव से लाठी डंडे लेकर मौके की ओर पहुंचे। तेंदुआ कुत्ते को छोड़कर जंगल की और फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम खानापूर्ति कर वापस लौट आईं। खजांची सिंह निवासी कुंडेश्वर के कुत्ते को उठाकर ले गया था।
किसान सतवीर सिंह,खजांची, अतर सिंह,यशपाल सिंह आदि का कहना है कि वन विभाग की टीम सूचना पाकर मौके पर पहुंचती है। लेकिन खानापूर्ति कर वापस चली जाती है। किसानों में वन विभाग की टीम के खिलाफ भारी आक्रोश पनप रहा है। दूसरी और वन विभाग के दरोगा शील कुमार ने कुत्ते अवशेष देख कर तेंदुए द्वारा कुत्ते को मारने की पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें:- रायबरेली: सेनेगल के प्रतिनिधिमंडल ने रेल कोच का किया दौरा
