बाजपुर: पंजाब की तर्ज पर 300 यूनिट बिजली फ्री देने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
बाजपुर, अमृत विचार। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं शोषित वर्ग उत्थान समिति के केंद्रीय महामंत्री डोरी लाल सागर ने पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड में भी 300 यूनिट तक विद्युत सुविधा फ्री देने की मांग की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि बढ़ती विद्युत दरों के कारण बिजली …
बाजपुर, अमृत विचार। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं शोषित वर्ग उत्थान समिति के केंद्रीय महामंत्री डोरी लाल सागर ने पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड में भी 300 यूनिट तक विद्युत सुविधा फ्री देने की मांग की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि बढ़ती विद्युत दरों के कारण बिजली के बिल ज्यादा आ रहा है और महंगाई के इस दौर में आम जनमानस परेशान है। दिहाड़ी मजदूरों, मध्यम वर्ग, अंत्योदय, बीपीएल कार्डधारकों को रसोई गैस सिलेंडर भरवाने में छूट प्रदान करने, सरकार द्वारा अनु.जाति, जनजाति की कन्याओं की शादी के लिए दिए जाने वाले अनुदान राशि को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने, सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए वार्षिक आय सीमा 48 हजार के स्थान पर 72 हजार रुपये करने, शारीरिक रूप से अक्षम शिक्षित व प्रशिक्षित युवकों को रोजगार प्रदानद करवाने, मेरिट के आधार पर चयन प्रक्रिया में नियुक्ति प्रदान करने की स्वीकृति देने आदि मांग की है।
