हरदोई: बारात में भोजन करने से 20 बारातियों व जनातियों की बिगड़ी हालत, दो रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरपालपुर/हरदोई। जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी शिवचंद्र यादव की पुत्री रितु की गुरुवार को फर्रुखाबाद जिले से बारात आई थी।देर रात बारात रायपुर गांव पहुंची। जिसके बाद द्वारचार की रश्म होने के बाद बारातियों एवं जनातिओं ने खाना खाया। शुक्रवार की सुबह रायपुर गांव के सुशीला पत्नी बालेश्वर, शिवचरण पुत्र बालकराम, …

हरपालपुर/हरदोई। जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी शिवचंद्र यादव की पुत्री रितु की गुरुवार को फर्रुखाबाद जिले से बारात आई थी।देर रात बारात रायपुर गांव पहुंची। जिसके बाद द्वारचार की रश्म होने के बाद बारातियों एवं जनातिओं ने खाना खाया।

शुक्रवार की सुबह रायपुर गांव के सुशीला पत्नी बालेश्वर, शिवचरण पुत्र बालकराम, उनकी पुत्री साधना, करीना पुत्री विमलेश, आर्यन पुत्र बृजेश, रीना पत्नी महावीर, कांति पुत्री मुखराम, प्रिंस पुत्र सत्यवीर,कामिनी पुत्री सत्यवीर,विवेक कुमार पुत्र मुखराम, माधुरी पुत्री मुखराम, विवेक पुत्र राजेंद्र व चमारीपुरवा गांव निवासी रामकिशोर, बलदेवपुरवा गांव निवासी पूजा पत्नी विमलेश, वैठापुर गांव निवासी वंदना पुत्री धनीराम, फर्रुखाबाद जिले के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम समाधान नगला निवासी सोनम पुत्री मुकेश, राजेपुर थाना क्षेत्र के पनियारी गांव निवासी सोनम पुत्री रामप्रकाश को हालत बिगड़ने पर स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया।

इनमें साधना व विवेक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ लोग स्थानीय कस्बे के निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराये गये हैं। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा अमित वर्मा ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से इन लोगों हालत बिगड़ी है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: ‘चिकन’ खाते ही आफत में आई जान, परिवार के 8 लोगों की बिगड़ी हालत

संबंधित समाचार