बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन की नई वेबसाइट की लॉन्च
पटना। फागू चौहान ने अनेक नई विशेषताओं से युक्त इस वेबसाइट को विकसित करने के लिए नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी), बिहार एवं एनआईसी, राजभवन की पूरी टीम को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि एनआईसी, राजभवन द्वारा विकसित इस वेबसाइट में अनेक नये फीचर्स जोड़े गये हैं। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानकों के आधार पर …
पटना। फागू चौहान ने अनेक नई विशेषताओं से युक्त इस वेबसाइट को विकसित करने के लिए नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी), बिहार एवं एनआईसी, राजभवन की पूरी टीम को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि एनआईसी, राजभवन द्वारा विकसित इस वेबसाइट में अनेक नये फीचर्स जोड़े गये हैं।
केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानकों के आधार पर तैयार की गई यह वेबसाईट हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें स्क्रीन रीडर की सुविधा उपलब्ध होने से दिव्यांगजन भी इसका उपयोग कर सकते हैं। मोबाइल एवं टैबलेट उपकरण के माध्यम से भी इस वेबसाइट को खोलकर देखा जा सकता है।
इसका रिस्पाॅन्स टाइम और यूजर इंटरफेस पूर्व की वेबसाइट की तुलना में अत्यन्त ही सुगम है। इस वेबसाइट पर राज्यपाल से संबंधित सूचनाएं, तिथिवार उनके भाषण एवं संदेश तथा फोटो गैलरी में विभिन्न कार्यक्रमों के चित्र उपलब्ध हैं। इसके अलावा इस पर राज्यपाल सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना, परिपत्र, आदेश, प्रेस-विज्ञप्ति, विश्वविद्यालयों एवं उनके कुलपति, प्रतिकुलपति एवं रजिस्ट्रार से संबंधित अद्यतन जानकारियां भी उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू, एनआईसी, बिहार के राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी नंदा सिंह, राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर पुलिस बड़ी चुनौतियों से मुकाबला कर रही है- मनोज सिन्हा
