आज का राशिफल। 10 जून, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के ऊपर कुछ दबाव हो सकता है। शरीर में थोड़ी थकावट रहेगी। वृष आज किसी जरूरी काम में भागीदारी करनी पड़ेगी। भीड़भाड़ में जाने से आपको बचना चाहिए। …

मेष

आज अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के ऊपर कुछ दबाव हो सकता है। शरीर में थोड़ी थकावट रहेगी।

वृष

आज किसी जरूरी काम में भागीदारी करनी पड़ेगी। भीड़भाड़ में जाने से आपको बचना चाहिए। नई जॉब में समस्या आ सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आप नई प्रयोग कर सकते हैं।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। आपको अपने खर्चों को कम करना पड़ेगा। व्यापार में नवप्रयोग करने से आपको बचना चाहिये। दांपत्य जीवन में कुछ अशान्ति हो सकती है। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें।

कर्क

आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। आप लोगों को शुभ कार्यों के लिए प्रोत्साहित करेंगे। ऑफिस में सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। संघर्ष और मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा।

सिंह

आज प्रेम संबंधों में तनाव की संभावना बन रही है। मांगलिक कार्यों की योजना बना सकते हैं। संचित धन किसी गलत काम में खर्च हो सकता है। छोटे बच्चों के व्यवहार को लेकर चिन्ता होगी। एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

कन्या

आज आय की स्थिति बेहतर रहने वाली है। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आपको उसका बेहतरीन परिणाम मिलेगा। अपनी दिनचर्या संयमित रखें।

तुला

आज मित्रों के साथ टकराव हो सकता है। ऑफिस के माहौल पर नजर बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में नई तकनीकों का प्रयोग उचित नहीं होगा। भावनाओं में बहकर अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। गूढ़ विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे।

वृश्चिक

आज नए प्रोजेक्ट्स में आपको सम्मिलित किया जायेगा। परिजनों के साथ सार्थक समय बितायेंगे। उच्च अधिकारियों के माध्यम से आपको लाभ मिलेगा। सबके सामने आपकी प्रशंसा भी होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी कम्पनी से जॉब ऑफर मिल सकती है।

धनु

आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जिसके लिए शायद आप तैयार न हों। नयी सम्पत्ति खरीदना चाह रहे हैं तो दिन बहुत शुभ है। रुका हुआ काम अचानक बनने की सम्भावना बन रही है। व्यवसाय में आपकी गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

मकर

आज जीवनसाथी के साथ थोड़ी नोंक-झोक हो सकती है। यदि आप किसी जिम्मेदार पद पर हैं तो आपके पास आज दोहरी ज़िम्मेदारी रहेगी। आपको अपनी उत्तेजना पर नियन्त्रण रखना चाहिए। डायबिटीज़ के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये।

कुंभ

आज जल्दबाज़ी में आपको नौकरी बदलने का निर्णय नहीं करना चाहिये। धन संबंधी मामलों को लेकर सावधानी रखें। आप बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्तित रहेंगे। पुरानी उलझनों में आप दोबारा उलझ सकते हैं। विवादों से आपको दूर रहना चाहिये।

मीन

आज किसी उत्सव और मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट में आ रही आर्थिक बाधा दूर होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको शानदार सफलता मिल सकती है। अपना काम आपको स्वयं ही करना चाहिये। मन में प्रसन्नता रहेगी।