अयोध्या: रेलवे लाइन के किनारे मिला युवती का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बीकापुर में रेलवे लाइन के किनारे युवती का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई है। आसपास के गांवों व थानों में भी सूचना दी गई है। अयोध्या-प्रयागराज रेलवे लाइन पर भरतकुंड-मलेथू कनक रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे …

अयोध्या। बीकापुर में रेलवे लाइन के किनारे युवती का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई है। आसपास के गांवों व थानों में भी सूचना दी गई है।

अयोध्या-प्रयागराज रेलवे लाइन पर भरतकुंड-मलेथू कनक रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे युवती का शव मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। युवती सलवार-सूट पहने हुए थी।

रेलवे पटरी के किनारे शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे समाजसेवी कृष्ण मिश्र ने सूचना पुलिस को दी। मौजूद लोगों से युवती की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

आशंका है कि सुबह जाने वाली सरयू एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवती की मौत हुई है। फिलहाल युवती कहां की रहने वाली है। रेलवे पटरी के किनारे कैसे पहुंची। यह हत्या है या आत्महत्या। इसको लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें- रायबरेली: युवक की गला रेतकर हत्या, शव जंगल में फेंका

संबंधित समाचार