देहरादून: कलयुगी मां ने बेच दी अपनी दोनों बेटियां, कर ली दूसरी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। पति की मौत क्या हुई एक मां ने अपनी दोनों बेटियों को बेच दिया और दूसरी शादी कर ली यही नहीं उसका एक बेटा भी है जिसका भी पुलिस पता लगा रही है। इस पूरे मामले की कलई तब खुली जब बृहस्पतिवार को जिला टास्क फोर्स को सूचना मिली कि एक घर …

देहरादून, अमृत विचार। पति की मौत क्या हुई एक मां ने अपनी दोनों बेटियों को बेच दिया और दूसरी शादी कर ली यही नहीं उसका एक बेटा भी है जिसका भी पुलिस पता लगा रही है।

इस पूरे मामले की कलई तब खुली जब बृहस्पतिवार को जिला टास्क फोर्स को सूचना मिली कि एक घर में 12 साल की नाबालिग लड़की को कैद कर रखा गया है लड़की से काम करवाया जा रहा है उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और मां ने उसे क्लेमेनटाउन में सैय्यद लईक जैदी को बेच दिया है।

जिस पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी पिंकी टम्टा, जिला प्रोबेशन कार्यालय से संपूर्णा भट्ट, समर्पण संस्था से मानसी मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व मैक संस्था से शमीना, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से देवेंद्र, आसरा ट्रस्ट से अमर बहादुर, बचपन बचाओ आंदोलन से सुरेश उनियाल, क्लेमेनटाउन थाने से एसआइ रजनी ने दबिश देकर बालिका को मुक्त करवा लिया।

इसके बाद जब नाबालिग से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि उसकी एक और बहन है जिसकी उम्र 10 साल है जिसे उसकी मां ने टर्नर रोड पर रहने वाले मोहम्मद जुनैद को बेच दिया है। इस पर टीम तुरंत दूसरे आरोपित के घर पहुंची, मगर इस बीच जुनैद ने मौका पाकर बालिका को वहां से भगा दिया और गेट बंद कर दिया। काफी मशक्कत के बाद जब गेट नहीं खोला गया तो टीम छत के रास्ते घर में दाखिल हुई और उस पर दबाव बनाया तो उसने बताया कि उसने लड़की को अपने एक परिचित के वहां छोड़ा है।

इस पर टीम ने बताए गए परिचित के वहां से दूसरी नाबालिग लड़की को भी ढूंढ निकाला। पूछताछ में दोनों बहनों ने बताया कि उनका एक भाई और है मां ने उसे भी कहीं भेज दिया है। बहरहाल अब पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और मां को लेने के लिए एक टीम यूपी के बिजनौर, अकबराबाद गई है। क्लेमेनटाउन के थानाध्यक्ष कुलवंत जलाल ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार