बरेली: अमर्यादित टिप्पणी करने पर डॉक्टर अतुल अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पैगंबर-ए-.इस्लाम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले डाक्टर के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली के बिहारीपुर करोलान निवासी शोएब खान ने रामपुर गार्डन स्थित अतुल लतिका अस्पताल के संचालक डाॅ. अतुल अग्रवाल पर आरोप लगाया कि वह चार वर्षों से सोशल मीडिया पर विवादित …

बरेली, अमृत विचार। पैगंबर-ए-.इस्लाम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले डाक्टर के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली के बिहारीपुर करोलान निवासी शोएब खान ने रामपुर गार्डन स्थित अतुल लतिका अस्पताल के संचालक डाॅ. अतुल अग्रवाल पर आरोप लगाया कि वह चार वर्षों से सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डाल रहे हैं। वह मुस्लिम समाज को उकसाने की नियत से अभद्र टिप्पणी करते हैं।

पैगंबर की शान में गुस्ताखी करते हैं। इनकी पोस्ट के कारण समूचे देश और प्रदेश के मुस्लिम समुदाय को काफी आघात पहुंचा है। शोएब की शिकायत पर पुलिस ने डा. अतुल अग्रवाल के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ प्रथम श्वेता यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

एआईएमआईएम के 25 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
पुलिस की आईएफएसओ यूनिट ने हाल ही में भड़काऊ टिप्पणी करने पर नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि इस एफआईआर में ओवैसी के साथ स्वामी यति नरसिंहानंद के नाम भी शामिल हैं। उधर, दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट में नूपुर शर्मा के खिलाफ एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।

हिंदू महासभा नेता नजरबंद
नुपूर शर्मा के समर्थन में पदयात्रा निकालने की तैयारी कर रहे अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी और प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी को गुरुवार को पुलिस ने उनके घरों पर नजरबंद कर दिया।

असदुद्दीन ओवैसी पर केस दर्ज
दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ इकाई ने बुधवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को नामजद करते हुए कथित तौर पर भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। ओवैसी के खिलाफ एफआईआर होने के बाद एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने पार्लियामेंट थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

संबंधित समाचार