IND vs SA 1st T20 : आवेश खान की बॉल पर टूट गया दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी का बल्ला, फिर नए बैट से ‘बरसाई आग’
नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में टीम इंडिया को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 212 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए एक वक्त साउथ …
नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में टीम इंडिया को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 212 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए एक वक्त साउथ अफ्रीका की टीम तीन विकेट खोकर मुश्किल में दिखाई दे रही थी। लेकिन इसके बाद डेविड मिलर और रस्सी वेन डर डुसेन ने तूफानी बैटिंग कर भारतीय टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
मैच के दौरान रस्सी वेन डर डुसेन के साथ एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला और उनके बैट के दो टुकड़े हो गए। यह पूरा वाकया पारी के 14वें ओवर में हुआ। आवेश खान द्वारा फेंके गए उस ओवर की तीसरी गेंद पर रस्सी वेन डर डुसेन ने मिडऑफ की तरफ खेलना चाहा, लेकिन इस प्रयास में उनके बल्ले में दरार आ गई और उसके दो टुकड़े हो गए।
https://twitter.com/imarnav_904/status/1534934501121753089?s=20&t=3-mDHNsfbc1QRqEXEV3wsQ
इसके चलते डुसेन को नया बैट मंगवाना पड़ा। जब रस्सी वेन डर डुसेन के साथ यह वाकया हुआ, उस समय तक वह 26 गेंदों पर महज 22 रन बना पाए थे। लेकिन बैट बदलने के बाद वेन डर डुसेन ने आक्रामक रुख अपना लिया और उन्होंने टीम को मैच जिताकर ही दम लिया। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इसके साथ ही भारत का लगातार 13 टी20 मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का सपना भी टूट गया।
ये भी पढ़ें : IND vs SA : कप्तानी डेब्यू में ऋषभ पंत हुए फेल, ईशान किशन बोले- टीम में जब भी मौका मिलेगा, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दूंगा
