बहराइच: शांतिपूर्ण माहौल में हुई जुमे की नमाज, चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस
अमृत विचार, बहराइच। शुरकवार को जिले में मुस्लिम समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में मस्जिदों में नमाज अदा की। हालांकि पुलिस चप्पे पर तैनात रही। पुलिस अधीक्षक जिले में भ्रमण करते दिखे। भारत बंद को लेकर फैली अफवाह से भी लोग आपस में चर्चा करते दिखे। कानपुर में बीते शुक्रवार को जुमा की नमाज …
अमृत विचार, बहराइच। शुरकवार को जिले में मुस्लिम समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में मस्जिदों में नमाज अदा की। हालांकि पुलिस चप्पे पर तैनात रही। पुलिस अधीक्षक जिले में भ्रमण करते दिखे। भारत बंद को लेकर फैली अफवाह से भी लोग आपस में चर्चा करते दिखे।
कानपुर में बीते शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद उपद्रव हो गया था। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने जनपद में अलर्ट मोड़ पर अधिकारियों को रहने का निर्देश दिया था। इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। साथ ही लोगों के साथ बैठक कर आपस में भाईचारे बनाए रखने पर दिया। शुक्रवार को जिले भर में शांतिपूर्ण माहौल में मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की।
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस मुस्तैद दिखी। रूपईडीहा में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस क्षेत्राधिकारी और अन्य पुलिस बल के साथ भ्रमण करते दिखे। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी कैसरगंज, जरवल और जरवल रोड क्षेत्र में भ्रमण करते दिखे। संवेदनशीलता को देखते हुए जिले में एसएसबी के जवान भी लगा दिए गए थे।
भारत बंद की उड़ी अफवाह
शुक्रवार को भारत को लेकर जिले में अफवाह फैल गई। हालांकि पुलिस द्वारा गुरुवार रात 10 बजे से ही लोगों को सामान्य दिनों की तरह दुकान खोलने के लिए कहा गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक की ओर से लोगों को फर्जी अफवाह फैलाने पर कार्यवाई की चेतावनी भी दी गई। सोशल मीडिया पर पुलिस भी लोगों को जागरूक करती दिखी।
पढ़ें-बाराबंकी: शांतिपूर्ण अदा की गई जुमे की नमाज, ज्ञानवापी की घटना के दृष्टिगत सतर्क रही पुलिस
