बहराइच: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया, ससुरालीजन फरार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा कला गांव निवासी एक विवाहिता की ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फांसी के फंदे से लटका कर सभी फरार हो गए। मायके से पहुंचे पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव …

अमृत विचार, बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा कला गांव निवासी एक विवाहिता की ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फांसी के फंदे से लटका कर सभी फरार हो गए। मायके से पहुंचे पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बरदहा कला ग्राम पंचायत के मजरा पठाननपुरवा गांव निवासी सूफिया (22) का शव शुक्रवार को घर में फंदे से लटकता मिला। जबकि पति समेत अन्य ससुरलीजन घर से गायब मिले। आसपास के लोगों ने सूफिया के मायके में सूचना दी। मृतका के पिता जमील अहमद बेटे छोटेलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो वर्ष पूर्व बेटी का विवाह अशरफ हुसैन बेटे फिदा हुसैन के साथ किया था।

शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार को सभी ने बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष निखिल कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने विवाहिता के शव को फंदे से उतरवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जायेगा।

पढ़ें-बहराइच: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव दफनाया, मायके वालों को भी नहीं दी सूचना

संबंधित समाचार