देहरादून: मुख्यमंत्री ने 27 हस्तियों और संस्थाओं को एसडीजी गोलकीपर अवार्ड से किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। राज्य में की जा रहीं बेस्ट प्रेक्टिसेज को दस्तावेज के रूप में संकलित कर राज्य स्थापना दिवस पर जारी किया जाएगा। इन बेस्ट प्रेक्टिसेज को राज्य सरकार के स्तर पर भी क्रियान्वित किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान मुख्यमंत्री …

देहरादून, अमृत विचार। राज्य में की जा रहीं बेस्ट प्रेक्टिसेज को दस्तावेज के रूप में संकलित कर राज्य स्थापना दिवस पर जारी किया जाएगा। इन बेस्ट प्रेक्टिसेज को राज्य सरकार के स्तर पर भी क्रियान्वित किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 27 व्यक्तियों और संस्थाओं को सतत विकास लक्ष्य के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और सराहनीय काम करने के लिये एसडीजी गोलकीपर अवार्ड से सम्मनित किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सूखते जलस्त्रोतों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जलस्त्रोतों के रिचार्ज पर चल रहे काम को तेजी से आगे बढ़ाना है। इसी तरह से उत्तराखण्ड की कला को भी प्रचारित किये जाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे स्वयं विशिष्ट व्यक्तियों को ऐंपण कलाकृति भेंट करते हैं।

सीपीपीजीजी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. मनोज कुमार पंत ने बताया कि सतत विकास लक्ष्य के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और सराहनीय काम करने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों को एसडीजी गोलकीपर अवार्ड देने के लिये पूर्व मुख्य सचिव एन रविशंकर की अध्यक्षता में ज्यूरी का गठन किया गया था। कुल 176 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनके काम का भौमिक सत्यापन करते हुए ज्यूरी द्वारा 27 व्यक्तियों और संस्थाओं का एसडीजी गोलकीपर अवार्ड के लिये चयन किया गया था।

इस मौके पर उत्तराखंड एसडीजी इन्डेक्स कम्पेडियम और एक विशेष सर्वेक्षण रिपोर्ट भी जारी की गई। कार्यक्रम में सचिव नियोजन रणजीत सिन्हा, यूएनडीपी के नीति विशेषज्ञ जयमॉन उत्थुप आदि रहे।

इन्हें मिला एसडीजी गोलकीपर अवार्ड
शून्य गरीबी के तहत कपिल तलवार, ऊधमसिंह नगर व हिमालयन एक्शन रिसर्च सेंटर देहरादून, शून्य भूखमरी के तहत बची सिंह बिष्ट, नैनीताल व हितैषी-हिमालयन पर्यावरण, जलस्त्रोत एवं पर्वतीय शिक्षा संस्था, बागेश्वर, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली के तहत सेवा इंटरनेशनल कर्णप्रयाग, चमोली, व उत्तराखंड एसोसिएशन फॉर पॉजिटिव पिपल लिविंग विद एचआईवी/एड्स देहरादून, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के तहत संयुक्त रूप से चन्दन सिंह घुग्त्याल, देहरादून, जोगिंदर रोहिला देहरादून व आसरा ट्रस्ट, देहरादून, लैंगिक समानता के तहत इंदिरा अधिकारी, अल्मोडा व हिमगिरी नैचुरल प्रोडक्टस को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, अल्मोड़ा, साफ पानी एवं स्वच्छता के तहत हिम्मोथान सोसाइटी, देहरादून, पेन हिमालयन ग्रासरूट डेव्लेपमैंट फाउंडेशन, अल्मोड़ा, साफ और स्वच्छ ऊर्जा के तहत के.बी. सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, ऊधमसिंह नगर, आर्थिक वृद्धि के तहत संयुक्त रूप से कैलाश पुष्पवान  रूद्रप्रयाग, नमिता तिवारी, अल्मोड़ा व पर्वतीय चाय उत्पादन स्वायत सहकारिता (बेरीनाग चाय), बेरीनाग, पिथौरागढ, उद्योग और नवाचार के तहत, मनमोहन भारद्वाज, हरिद्वार, असमानताओं में कमी के तहत, नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, नैनीताल, उपभोग और उत्पादन के तहत वेस्ट वॉरियर्स सोसाइटी, देहरादून, जलवायु परिवर्तन के तहत अमित कुमार जैन, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर, भूमि पर जीवन के तहत दिनेश गुरुरानी, पिथौरागढ, शांति और न्याय, संतोष कुमार मासीवाल, अल्मोड़ा व  रूरल इन्व्यारमेन्टल एण्ड एजूकेशनल डेवलपमेन्ट सोसायटी चम्पावत, लक्ष्य प्राप्ति में सामूहिक साझेदारी के तहत सोसाइटी फॉर हिमालयन इन्वायरोमेंट एण्ड जिओलॉजी पिथौरागढ व द उम्मीद नेटवर्क, रूद्रप्रयाग और यंग एचीवर के तौर पर सिद्धार्थ माधव को एसडीजी गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

संबंधित समाचार