बहराइच: खाना बना रही वृद्धा की आग में झुलसकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के नकौड़ी शाहपुर गांव निवासी एक वृद्धा शुक्रवार को खाना बना रही। फूस की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। वृद्ध की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नकौडी शाहपुर गांव …

बहराइच। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के नकौड़ी शाहपुर गांव निवासी एक वृद्धा शुक्रवार को खाना बना रही। फूस की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। वृद्ध की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नकौडी शाहपुर गांव निवासी दयाराम अपनी पत्नी निर्मला (60) के साथ रहता था। शुक्रवार को दयाराम पास में ही समान खरीदने चला गया। जबकि महिला फूस के मकान में खाना बना रही थी। खाना बनाते समय फूस के टटिया में आग लग गई। आग ने चारो तरफ से फूस के मकान को आगोश में ले लिया।

झोपड़ी में झुलसकर वृद्धा की मौत हो गई। कुछ देर बाद वापस आए दयाराम ने मजरा देखा तो वह बदहवास हो गया। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतक महिला के पति की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की झुलसकर मौत हुई है। घटना की जानकारी पर तहसीलदार और हल्का लेखपाल ने भी मौके का मुआयना किया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया, ससुरालीजन फरार

संबंधित समाचार