बाराबंकी: सौतेली मां की प्रताड़ना से परेशान नाबालिग पहुंचे थाने, बोले- पुलिस अंकल मां खाना नहीं देती! बिना गलती के मारती है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जहांगीराबाद/बाराबंकी। अपनी सौतेली मां व पिता द्वारा शारीरिक व मानसिक तौर पर लगातार प्रताड़ित किए जाने से परेशान नाबालिग बालिका शुक्रवार को ग्रामीणों से साथ जहांगीराबाद थाने पहुंची। उसने शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मुहिउद्​दीनपुर का है। यहां की निवासी 14 वर्षीय नाबालिग बालिका पुत्री शिवमूरत ने पुलिस …

जहांगीराबाद/बाराबंकी। अपनी सौतेली मां व पिता द्वारा शारीरिक व मानसिक तौर पर लगातार प्रताड़ित किए जाने से परेशान नाबालिग बालिका शुक्रवार को ग्रामीणों से साथ जहांगीराबाद थाने पहुंची। उसने शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मुहिउद्​दीनपुर का है। यहां की निवासी 14 वर्षीय नाबालिग बालिका पुत्री शिवमूरत ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

नाबालिग के अनुसार वह दो भाई बहन हैं, मां का करीब 6 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। इसके बाद उसके पिता शिवमूरत ने दूसरा विवाह राजकली से कर लिया था। विवाह के बाद से ही 14 वर्षीय बेटी और 8 वर्षीय बेटे को पिता व सौतेली माता ने मानसिक व शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। दोनों भाई बहन को अक्सर खाने से वंचित रखा जाता था। बिना गलती मारपीट करने व मानसिक तौर तंग करने से वह विक्षिप्त की तरह जीवन यापन करने लगे थे।

प्रिया ने बताया कि सौतेली मां खाना नहीं देती और घर से भगाती है। बिना गलती के मारती भी है। शुक्रवार को दोनों भाई बहन के साथ गांव के करीब दो दर्जन लोग थाने पहुंचे थे। प्रिया व ग्रामीणों ने पिता की चल अचल संपत्ति में बराबर का हिस्सा दिलाने की पुलिस से गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: प्रेम-प्रसंग में बाधक बनी सौतेली मां को बेटी ने ही उतारा था मौत के घाट, पुलिस का खुलासा

संबंधित समाचार