बरेली: पदभार ग्रहण कर बोलीं नवागत मंडलायुक्त, स्मार्ट सिटी के कार्यों का करेंगी निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। पदोन्नति के बाद बरेली की मंडलायुक्त बनाई गईं 2006 बैच की आईएएस सेल्वा कुमारी जे ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कमिश्नरी कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। सबसे पहले उन्हाेंने कार्यालय स्टाफ से परिचय किया। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे नवागत मंडलायुक्त ने मीडिया से परिचय कर अपनी प्राथमिकताएं बताईं। सेल्वा कुमारी …

अमृत विचार, बरेली। पदोन्नति के बाद बरेली की मंडलायुक्त बनाई गईं 2006 बैच की आईएएस सेल्वा कुमारी जे ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कमिश्नरी कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। सबसे पहले उन्हाेंने कार्यालय स्टाफ से परिचय किया। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे नवागत मंडलायुक्त ने मीडिया से परिचय कर अपनी प्राथमिकताएं बताईं। सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि उन्होंने अलीगढ़ में बतौर जिलाधिकारी के रूप में जिस तरह से कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ आमजन की समस्याओं के निदान के लिए जो व्यवस्था बनाई थी, उसी तरह से बरेली मंडल के सभी जिलों में व्यवस्था बनाने की कोशिश करेंगी।

वह इटावा, कन्नौज, कानपुर, एटा, झांसी, बुंदेलखंड आदि जनपदों में कई प्रशासनिक पदों पर रहकर कार्य कर चुकी हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादातर सेवाएं दी हैं। आमजन से बेहतर सामंजस्य बनाकर उनकी समस्याओं के निराकरण पर ध्यान रहेगा। विकास कार्यों की समीक्षा कर प्रगति देखी जाएगी। विकास कार्य कराए जाने पर बरेली मंडल को हाल ही में प्रदेश में दूसरी रैंकिंग मिली है।

गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराने पर ध्यान रहेगा। बरेली स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण करेंगी। चौराहों की स्थिति देख वहां हो रहे कार्यों की गुणवत्ता भी देखी जाएगी। बिजली संकट को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कराया जाएगा। इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन, 202 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 21 ने पढ़ा निकाह

संबंधित समाचार