आज का राशिफल। 11 जून, 2022
मेष आज दांपत्य संबंधों में नई ताजगी उत्पन्न होगी। नई जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। बुरा समय खत्म होने से चैन की सांस लेंगे। अनावश्यक विवादों से बचें। आप काफी तीव्र गति से अपने काम पुरे करेंगे। भविष्य की योजनाओं पर धन खर्च करेंगे। वृष आज आपको सैद्धान्तिक विचारों के साथ व्यवहारिक भी होना …
मेष
आज दांपत्य संबंधों में नई ताजगी उत्पन्न होगी। नई जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। बुरा समय खत्म होने से चैन की सांस लेंगे। अनावश्यक विवादों से बचें। आप काफी तीव्र गति से अपने काम पुरे करेंगे। भविष्य की योजनाओं पर धन खर्च करेंगे।
वृष
आज आपको सैद्धान्तिक विचारों के साथ व्यवहारिक भी होना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के प्रति मन में नाराजगी रहेगी। ऋण या उधार लेने से आपको बचना चाहिए। पुरानी बातों का ज्यादा विचार न करें। आज आपको सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।
मिथुन
आज मित्रों की मदद से आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। आपको मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। संतान को लेकर गौरव की अनुभूति होगी। इच्छित प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। आप सभी कार्यों को एकाग्र होकर करेंगे।
कर्क
आज व्यापार में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। आपको जोखिम लेने से बचना चाहिए। अपनी रचनात्मक क्षमता का अच्छा प्रयोग करेंगे। किसी पर भी सहज ही विश्वास न करें। अपने लक्ष्यों को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ रहें। पारिवारिक अशान्ति दूर होगी।
सिंह
आज शेयर मार्केट के माध्यम से आपको बड़ा धन लाभ होगा। जटिल मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे। प्रतिस्पर्धियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं।
कन्या
आज कार्यक्षेत्र में थोड़ी कठिनाई का अनुभव करेंगे। अपने विचारों को संकीर्णता के दायरे में सीमित न करें। दूसरों के बजाय स्वयं के निर्णय को अधिक प्रधानता दें। आज किसी से ज्यादा अपेक्षा न रखें। दिनचर्या अनियमित हो सकती है।
तुला
आज व्यवसाय के दृष्टिकोण से आप काफी भाग्यशाली रहने वाले हैं। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास के कारण आप हर जगह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। अपनी कार्यशैली से सन्तुष्ट रहेंगे। जटिल समस्याओं का समाधान निकालने में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक
आज प्रेम संबंधों को लेकर ज्यादा भावुक होने की आवश्यकता नहीं है। आंखों में कुछ समस्या हो सकती है। परिस्थितियों का डटकर मुक़ाबला करें। ऑफिस में आपको किसी कारणवश सहकर्मियों के ताने सुनने पड़ सकते हैं।
धनु
आज पिछले कई दिनों से चली आ रही तनावयुक्त परिस्थितियां सामान्य हो जायेंगी। सम्पत्ति के लेन-देन से आपको लाभ मिलेगा। ऑनलाइन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे।
मकर
आज कारोबार में लाभ के बावजूद मन सन्तुष्ट नहीं रहेगा। यदि किसी लत या बुरी आदत से ग्रसित हैं तो आज सावधान रहें। शरीर में स्फूर्ति की कमी हो सकती है। नींद भरपूर मात्रा में लें। पारिवारिक जीवन काफी आनन्दमय रहेगा।
कुंभ
आज अचानक प्राप्त हुए अवसरों से गदगद रहेंगे। कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। माता-पिता आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। फाइनेंस से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है। जॉब में परिस्थितियां काफी अनुकूल रहेंगी।
मीन
आज वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। इस समय को शान्ति और प्रेम पूर्वक बितायें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या होगी। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे किसी कारण नाराज होंगे। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें।
