Justin Bieber का आधा चेहरा हुआ पैरालाइज, Video शेयर कर दी जानकारी, हॉलीवुड सिंगर इस वायरस से हुए Effected
मुंबई। फेमस हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्हें रामसे हंट सिंड्रोम नाम (Ramsay Hunt syndrome) की बीमारी हो गई है। इसकी वजह से उनके आधे चेहरे पर पैरालिसिस (Justin Bieber Partial Face Paralysis) हो गया है। कई ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले बीबर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम …
मुंबई। फेमस हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्हें रामसे हंट सिंड्रोम नाम (Ramsay Hunt syndrome) की बीमारी हो गई है। इसकी वजह से उनके आधे चेहरे पर पैरालिसिस (Justin Bieber Partial Face Paralysis) हो गया है।
कई ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले बीबर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि वह रैमसे हंट सिंड्रोम से पीड़ित हैं। इस सिंड्रोम के कारण चेहरे को लकवा मार जाता है। बीबर ने यह खुलासा ऐसे समय में किया है, जब उन्होंने टोरंटो और वाशिंगटन डीसी में होने वाले अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
सिंगर ने वीडियो में दिखाया कि वह अपना एक तरफ का चेहरा बहुत मुश्किल से हिला पाते हैं और उन्होंने इस बीमारी को काफी गंभीर बताया है।

उन्होंने कहा कि जो लोग मेरा अगला कार्यक्रम रद्द होने के कारण नाराज हैं, उन्हें बता दूं कि मैं शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं हूं। मेरा शरीर मुझसे कह रहा है कि मुझे थोड़ा थमना चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं कि आप लोग समझेंगे।
हॉलीवुड सिंगर ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि उन्हें ठीक होने में कितना समय लगेगा, लेकिन वह आराम और थेरेपी के जरिये पूरी तरह से स्वस्थ होने को लेकर श्योर हैं।
