कानूनी पचड़ों में फंसे साउथ के सुपरस्टार Allu Arjun, दर्ज हुई FIR, जानें क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन बीते दिनों अपनी फिल्म पुष्पा को लेकर सुर्खियों में थे। वहीं हाल ही में एक्टर से जुड़ी से बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो एक एजुकेशन इंस्टीट्यूट ने एक्टर पर आरोप लगाया ह कि उन्होंने अपनी ऐड में उनके बारे में भ्रामक …

मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन बीते दिनों अपनी फिल्म पुष्पा को लेकर सुर्खियों में थे। वहीं हाल ही में एक्टर से जुड़ी से बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो एक एजुकेशन इंस्टीट्यूट ने एक्टर पर आरोप लगाया ह कि उन्होंने अपनी ऐड में उनके बारे में भ्रामक प्रचार किया है।

अब इसी के चलते अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक्टर ने बीते 6 जून को  IIT और NIT के रैंकर्स के बारे में जानकारी देते हुए एक एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स को प्रमोट किया था।

अब सामाजिक कार्यकर्ता कोठा उपेंद्र रेड्डी ने अल्लू अर्जुन आरोप लगाते हुए कहा है कि यह भ्रामक विज्ञापन है और समाज को गलत जानकारी दी जा रही है।

ऐसे में रेड्डी ने अंबरपेट पुलिस को झूठी जानकारी देने का आरोप लगाते हुए अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की भी मांग की है।

पढ़ें- Mithun Chakraborty, Sunny Deol के साथ इन एक्टर्स को लेकर Ahmed Khan बनाएंगे दमदार एक्शन फिल्म

संबंधित समाचार