समीक्षा बैठक के दौरान बोले राज्यमंत्री- गांव के विकास से होगा देश का विकास
श्रावस्ती/बलिया। वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान व जलवायु परिवर्तन विभाग, राज्य मंत्री केपी मलिक ने विकास खण्ड हरिहरपुररानी स्थित पटना खरगौरा के मजरा गुलरा में चौपाल लगाकर लोगों की जन समस्याओं को सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को निराकरण करने का निर्देश दिया, तथा सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताया। चौपाल में राज्य मंत्री …
श्रावस्ती/बलिया। वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान व जलवायु परिवर्तन विभाग, राज्य मंत्री केपी मलिक ने विकास खण्ड हरिहरपुररानी स्थित पटना खरगौरा के मजरा गुलरा में चौपाल लगाकर लोगों की जन समस्याओं को सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को निराकरण करने का निर्देश दिया, तथा सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताया। चौपाल में राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम भी जाना।
चौपाल में राज्य मंत्री ने कहा कि गांव के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, इसी उद्देश्य से तमाम विभागों के माध्यम से योजनाएं चलाकर गांव में विकास कराने के साथ ही पात्रजनों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होेने जोर देते हुए कहा कि समाज में अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के जीवन में सर्वांगीण विकास ही सरकार का लक्ष्य हैं।
उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े विकास के साथ छोटे-छोटे विकास पर भी हम ध्यान देकर सर्वांगीण विकास को अवतरित कर सकते हैं। सभी कल्याणकारी योजनाओ का लाभ जन सामान्य तक पहुँचे एवं जनसामान्य का सर्वांगीण विकास ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, कोविड टीकाकरण, पेंशन स्कीम आदि कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों को पात्रता के आधार पर लाभान्वित कर रही है।
राज्य मंत्री ने ग्राम चौपाल के माध्यम से लाभार्थियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने और प्रदेश को विकास की मुख्य धारा के प्रवाह को बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। साथ ही बताया कि जिले की समुचित विकास के लिए जो-जो इंडिकेटर नीति आयोग द्वारा निर्धारित किये गये है। उसी आधार पर फोकस करके विकास कार्य कराये जा रहे है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा और श्रावस्ती भाजपा विधायक रामफेरन पाण्डेय और मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने भी सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला । इसके साथ ही राज्य मंत्री जूनियर हाईस्कूल भिनगा में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा का द्वीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री को अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने अगुवानी कर स्वागत किया।
इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का भी मुआयना किया। जनसभा में सूचना विभाग द्वारा मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा अभियान एवं अन्य प्रचार साहित्य का वितरण कर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। इस अवसर पर उत्तरांचल प्रदेश की प्रभारी/सांसद रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्या, जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अजय आर्या, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष/महामंत्री रमन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती, महामंत्री दिवाकर शुक्ला, महामंत्री पुरूषोत्तम, जिला उपाध्यक्ष पूजा पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गिलौला प्रकाश चन्द्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुभाष सत्या, यज्ञराम मिश्र, अवधेश पांडेय सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-सड़क चौड़ीकरण में नहीं कटेंगे पेड़, होंगे ट्रांस लोकेशन: राज्यमंत्री अरुण सक्सेना
