फैंस का इंतजार हुआ खत्म, मोस्ट अवेटेड ‘Tiger 3’ की रिलीज डेट OUT, जानें बड़े पर्दे पर कब आएगी फिल्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म टाइगर 3 में बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं, जबकि इमरान हाशमी इस फिल्म में खलनायक किरदार में टाइगर 3 का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। …

मुंबई। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म टाइगर 3 में बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं, जबकि इमरान हाशमी इस फिल्म में खलनायक किरदार में टाइगर 3 का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

इसके साथ ही फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। टाइगर 3 के इस लेटेस्ट टीजर में कैटरीना कैफ का लुक रिलीज किया गया है। इस फिल्म में कैटरीना जमकर एक्शन करने वाली हैं। जिसकी झलक टीजर में शेयर की गई है।

टीजर में पसीने से तर-बतर कैटरीना रिंग में प्रैक्टिस करती और चाकू चलाती नजर आ रही हैं। यश राज फिल्म्स ने टाइगर 3 का टीजर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।

टाइगर 3 2023 में ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को रिलीज की जाएगी। इस बार फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।

पढ़ें- सात फ्लॉप के बाद अगले महीने रिलीज होगी राजकुमार राव की Hit The First Case

संबंधित समाचार