बीजेपी पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा- नूपुर शर्मा के बयान के बाद उन पर एक्शन लेने में 10 दिन क्यों लगे
नई दिल्ली। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने नूपुर शर्मा पर कार्रवाई को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा नूपुर शर्मा के बयान के बाद उन पर एक्शन लेने में बीजेपी को 10 दिन क्यों लगे? साथ ही ओवैसी ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वो हिंसा को …
नई दिल्ली। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने नूपुर शर्मा पर कार्रवाई को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा नूपुर शर्मा के बयान के बाद उन पर एक्शन लेने में बीजेपी को 10 दिन क्यों लगे? साथ ही ओवैसी ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वो हिंसा को रोके। वहीं असदुद्दीन ओवैसी आगे कहा कि प्रधानमंत्री, सरकार और भारतीय जनता पार्टी को कार्रवाई में देर क्यों लगी। पहले ही एक्शन ले लेना चाहिए था।
वहीं ओवैसी ने साफ शब्दों में कहा कि उन पर एफआईआर दर्ज है तो कानून को अपना काम करना चाहिए। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 2014 के बाद से मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं। आप किसी का घर क्यों तोड़ते हैं? आप चीफ जस्टिस हैं क्या? बुलडोजर से देश का संविधान कमजोर होगा।
ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश के मतदाता अपने बच्चों का उज्ज्वल भविष्य चाहते हैं तो ‘आप’ को एक मौका दें: केजरीवाल
