नैनीताल: कैंची धाम में व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया जाये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। 15 जून को लगने वाले कैंची धाम मेले के आयोजन के लिये अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें मुख्य तौर पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिये योजना पर चर्चा हुई। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों को जो मेले से संबंधित दायित्व दिए गए हैं वे अपने …

नैनीताल, अमृत विचार। 15 जून को लगने वाले कैंची धाम मेले के आयोजन के लिये अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें मुख्य तौर पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिये योजना पर चर्चा हुई। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों को जो मेले से संबंधित दायित्व दिए गए हैं वे अपने दायित्व को भली-भांति समझते हुए अपनी टीम वर्क के साथ तालमेल बनाकर कार्य करें। मेले में यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, शौचालय, सुरक्षा, पार्किंग आदि की व्यवस्थाएं पहले से ही प्लानिंग करें।

एडीएम ने कहा कि अन्य सालों के मुकाबले इस समय कैंची धाम मेले में काफी श्रद्धालुओं की आने की संभावना है। इस दौरान एसएसपी पंकज भट्ट, उप जिला अधिकारी योगेश मेहरा, राहुल शाह, अध्यक्ष कैंची धाम सदाकांत, नगर पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, कैंची धाम के पदाधिकारी सदाकांत भुवन तिवारी गिरीश तिवारी प्रदीप शाह, तारा दत्त अधिशासी अभियंता नितिन ग्रखवाल, मनोज तिवारी एसडीओ के साथ ही मेले से जुड़े संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार