बरेली: किसानों को घर बैठे सम्मान निधि उपलब्ध कराएगा डाक विभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डाक विभाग किसानों को घर पर ही किसान सम्मान निधि मुहैया कराएगा। इस दौरान डाकिया किसानों के घर पहुंचकर उन्हें हैंड होल्ड मशीन पर अंगूठा लगवाकर धनराशि का भुगतान करेंगे। केंद्र सरकार ने किसानों के बैंक खातों में किसान निधि योजना के तहत दो-दो हजार रुपये भेजे हैं। जिले में 5.02 लाख से अधिक …

बरेली, अमृत विचार। डाक विभाग किसानों को घर पर ही किसान सम्मान निधि मुहैया कराएगा। इस दौरान डाकिया किसानों के घर पहुंचकर उन्हें हैंड होल्ड मशीन पर अंगूठा लगवाकर धनराशि का भुगतान करेंगे। केंद्र सरकार ने किसानों के बैंक खातों में किसान निधि योजना के तहत दो-दो हजार रुपये भेजे हैं। जिले में 5.02 लाख से अधिक किसानों को इसका लाभ मिला है। अधिकांश किसान दूरदराज के गांव में रहते हैं। उन्हें रुपये निकालने के लिए दूर के बैंक में जाना पड़ता है।

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार की ओर से किसान निधि की राशि उनके घरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी डाक विभाग को सौंपी है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक को सरकार ने विशेष अधिकार दे रखा है। आधार कार्ड से जुड़े बैंकों के खाताधारक डाकघर में जाकर रुपये निकाल सकते हैं। सरकार के आदेश पर डाक विभाग ने डाकघर के अधिकारियों को आदेश दिया है कि 13 जून तक सभी डाकघर के क्षेत्र के डाकिया को रुपये उपलब्ध करा दें।

किसानों की मांग पर डाकिया मशीन पर अंगूठा लगवाकर किसान निधि का राशि उपलब्ध कराएं। इसके लिए किसानों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रवर डाक अधीक्षक एचएस लाल ने बताया कि किसान निधि का बैंक से रुपये निकालने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत किसी भी बैंक के खाते से भुगतान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: जंक्शन पर हर रोज देरी से पहुंच रही हैं कई ट्रेनें, ट्विटर पर आ रहीं शिकायतें

 

संबंधित समाचार