जौनपुर: आंध्र प्रदेश की टूरिस्ट बस ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में शनिवार को वाराणसी से अयोध्या जा रही आंध्र प्रदेश की एक टूरिस्ट बस ट्रक से जा टकराई, जिसमें एक तीर्थयात्री की मौत हो गयी, जबकि बस चालक सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने घायलों …
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में शनिवार को वाराणसी से अयोध्या जा रही आंध्र प्रदेश की एक टूरिस्ट बस ट्रक से जा टकराई, जिसमें एक तीर्थयात्री की मौत हो गयी, जबकि बस चालक सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
जहां दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आंध्रप्रदेश के कुट्टूर जिले के तीर्थयात्री बस द्वारा वाराणसी से दर्शन कर अयोध्या जा रहे थे। घटनास्थल के समीप पेट्रोल पम्प के पास एक साइकिल सवार किशोर को बचाने के पश्चात ट्रक चालक बच्चे को डांट रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही बस ट्रक के पीछे जा टकराई। भीषण टक्कर होने के कारण बस में आगे बैठे श्रीनिवास रेड्डी की वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
हादसे के बाद रेड्डी को गंभीर रूप से घायल हुए बस चालक बल्ली तथा अन्य यात्रियों रामानम्मन एवं वैकेटेश्वर के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रेड्डी का एक हाथ एक पैर कट गया था। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। उधर दुर्घटनास्थल से भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक को बदलापुर पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया।
यह भी पढ़ें:-अमरोहा : बाइक में टक्कर मारने के बाद डीसीएम पलटी, चार लोग घायल
