गाजियाबाद: नुपुर शर्मा के समर्थन में भड़काऊ टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। भाजपा से निकाली गई प्रवक्त नुपुर शर्मा के मामले को लेकर फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले हिंदू रक्षा दल के महानगर संयोजक चौधरी ईशु शिखरवार को पुलिस ने शनिवार को टीला मोड़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसकी टिप्पणी को कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अकबर चौधरी ने ट्वीट करके कार्रवाई की …

गाजियाबाद। भाजपा से निकाली गई प्रवक्त नुपुर शर्मा के मामले को लेकर फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले हिंदू रक्षा दल के महानगर संयोजक चौधरी ईशु शिखरवार को पुलिस ने शनिवार को टीला मोड़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसकी टिप्पणी को कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अकबर चौधरी ने ट्वीट करके कार्रवाई की मांग की थी।

वहीं, इस प्रकरण को लेकर गरिमा गार्डन में मुस्लिम समुदाय के लोगों के एकत्रित होने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सूचना फर्जी निकलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। पुलिस के मुताबिक, चौधरी ईशु शिखरवार नामक फेसबुक आइडी से शुक्रवार रात नुपुर शर्मा प्रकरण पर टिप्पणी की गई। उसके कुछ देर बाद अकबर चौधरी ने उस पर आपत्ति जताई।

उसकी टिप्पणी का स्क्रीन शाट लेकर ट्विटर पर डालते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पता चला कि चौधरी ईशु शिखरवार टीला मोड़ थाना क्षेत्र के अशोक वाटिका, गरिमा गार्डन का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:-अल्पसंख्यक आयोग ने नुपुर शर्मा की टिप्पणी पर पुलिस से तलब की रिपोर्ट , कहा- किसी की भावनाएं न भड़काई जाए

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज