बरेली: अधिवक्ता की पत्नी ने पदाधिकारी पर लगाए आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अधिवक्ता की पत्नी ने शनिवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर एक पदाधिकारी पर मारपीट व गलत हरकत करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज किये जाने की मांग की है। महिला ने शिकायती पत्र देकर बताया कि 1 जून की शाम 4 बजे अपने अधिवक्ता पति के साथ उनके कचहरी स्थित चैंबर …

बरेली, अमृत विचार। अधिवक्ता की पत्नी ने शनिवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर एक पदाधिकारी पर मारपीट व गलत हरकत करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज किये जाने की मांग की है। महिला ने शिकायती पत्र देकर बताया कि 1 जून की शाम 4 बजे अपने अधिवक्ता पति के साथ उनके कचहरी स्थित चैंबर में बैठी हुई थी। इसी बीच अचानक एक पदाधिकारी अपने साथियों के साथ उनके पति के चैंबर में घुस आये।

पति ने विरोध किया तो पदाधिकारी व उनके साथियों ने मेरे व पति के साथ मारपीट की। शोर-शराबे पर अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गये। इस पर जान से मारने की धमकी देते हुए पदाधिकारी वहां से चले गये। कोतवाली पुलिस को तहरीर दी मगर पदाधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला के अधिवक्ता पति ने बताया कि घटना की शिकायत उन्होंने बार काउंसिल से भी की है

। संबंधित बार पदाधिकारी ने कहा है कि द्वेषपूर्वक झूठा व गलत आरोप लगाया गया है। आरोप राजनीति से प्रेरित है। 250 अधिवक्ताओं ने मुझे शिकायती पत्र दिया है, जिस पर मैंने जवाब तलब किया है। चैंबरों के सत्यापन के लिए एक कमेटी बार एसोसिएशन ने गठित कर रखी है। जिससे उन लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सिंचाई विभाग को सख्त निर्देश, हेड से टेल तक पहुंचाएं पानी

 

 

संबंधित समाचार