बहराइच: विज्ञान प्रयोगशाला को आधुनिक बनाने के लिये पूर्व छात्र ने दिये पांच लाख
जरवल रोड/ बहराइच। ठाकुर भगौती सिंह इंटर कालेज में पढ़ने वाले पूर्व छात्र ने पांच लाख रुपए दान दिया है। इस रुपए से इंटर कालेज के विज्ञान प्रयोगशाला को आधुनिक बनाने में खर्च किया जाएगा। जरवल विकास खंड में स्तिथ ठाकुर भगौती सिंह किसान इण्टर कालेज जरवल रोड में दिल्ली के प्रतिष्ठित उद्योगपति इंजीनियर अशोक …
जरवल रोड/ बहराइच। ठाकुर भगौती सिंह इंटर कालेज में पढ़ने वाले पूर्व छात्र ने पांच लाख रुपए दान दिया है। इस रुपए से इंटर कालेज के विज्ञान प्रयोगशाला को आधुनिक बनाने में खर्च किया जाएगा। जरवल विकास खंड में स्तिथ ठाकुर भगौती सिंह किसान इण्टर कालेज जरवल रोड में दिल्ली के प्रतिष्ठित उद्योगपति इंजीनियर अशोक कुमार सिंह ने शिक्षा ग्रहण की है।
इंटर कालेज जीर्णोद्धार के लिए संकल्पित प्रबंधतंत्र को प्रतिष्ठित उद्योगपति इंजीनियर अशोक कुमार सिंह पुत्र स्व. शमशेर बहादुर सिंह के द्वारा विद्यालय में स्थापित विज्ञान प्रयोगशाला को आधुनिक बनाने के लिए पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया है। ठाकुर भगौती सिंह ग्राम सपसा दिकौलिया निवासी दिनेश प्रताप सिंह जी के छोटे भाई हैं।
उद्योगपति विद्यालय ठा. भगौती सिंह इंटर कालेज के छात्र भी रहे हैं। उनके इस सहयोग के लिए विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासी भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे है व उनके इस सराहनीय कार्य के प्रति कृतज्ञ हैं। विद्यालय के शिक्षक भी पूर्व छात्र के सहयोग से गदगद हैं। अब आसानी से विज्ञान प्रयोगशाला को आधुनिक बनाया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में इनोवेशन लैब हुई शुरू, पूर्व छात्र के एक करोड़ के दान से बनी IIT की लैब
