अयोध्या: गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, जेई ने दिए पांच हजार
अमृत विचार, अयोध्या। कुमारगंज विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत 11 हजार हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 25 साल युवक मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन तार लटकने की सूचना कई बार विद्युत उपकेंद्र कुमारगंज के जेई व एसडीओ को दी गई, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया था। थाना क्षेत्र के बिरौली …
अमृत विचार, अयोध्या। कुमारगंज विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत 11 हजार हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 25 साल युवक मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन तार लटकने की सूचना कई बार विद्युत उपकेंद्र कुमारगंज के जेई व एसडीओ को दी गई, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया था।
थाना क्षेत्र के बिरौली झाम गांव निवासी राम नयन मिश्र गांव के दक्षिण पश्चिम तरफ नया घर का निर्माण कर रहे थे। इसी बीच रामनयन मिश्र का 25 साल बेटे सोनू रविवार की सुबह करीब 7 बजे घर में निर्माण के लिए पटरी, बल्ली लोहे की पाइप सहित अन्य सामान ला रहा था। रास्ते में 11 हजार हाईटेंशन लाइन का तार ढीला होकर लटका था, जिसमें सोनू द्वारा लाए जा रहे लोहे की पाइप हाईटेंशन तार से टच कर गई और करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
कुमारगंज के एक प्राइवेट अस्पताल से उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। क्षेत्रीय लेखपाल रामसूरत चौहान ने घटना की जानकारी ली। वहीं दूसरी ओर सूचना मिलते ही विद्युत उप केंद्र कुमारगंज के जेई आनंद प्रकाश ने पीड़ित के घर पहुंच कर 5 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी।
घटना को लेकर बिरौली झाम गांव के ग्रामीणों में काफी आक्रोश रहा। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन तार लटकने की सूचना कई बार विद्युत उपकेंद्र कुमारगंज के जेई व एसडीओ को दी गई, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया। थानाध्यक्ष कुमारगंज वीर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एक सप्ताह पहले भी एक किशोर को लगा था करंट
बीते 5 जून को कुमारगंज थाना क्षेत्र के जोरियम गांव निवासी 15 साल किशोर श्याम प्रकाश की भी 33000 हजार एचटी लाइन की चपेट में आ गया था, जिस वजह से उसे अपना एक हाथ और पैर खोना पड़ा। मामले में एक्सीएन समेत पांच विद्युत कर्मियों पर केस दर्ज हुआ था।
पढ़ें-लखनऊ: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की हुई मौत
