रुद्रपुर: मासूम का अपहरण – बच्ची की खोज में पुलिस की छह से अधिक टीमें लगाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शनिवार को खेड़ा से गायब बच्ची के पिता के पास फिरौती की रकम के लिए देर रात एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने बच्ची को छोड़ने के एवज में 15 लाख रुपये की रकम मांगी। पुलिस ने संदेह के आधार पर मोहल्ले के एक युवक समेत कई संदिग्धों को …

रुद्रपुर, अमृत विचार। शनिवार को खेड़ा से गायब बच्ची के पिता के पास फिरौती की रकम के लिए देर रात एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने बच्ची को छोड़ने के एवज में 15 लाख रुपये की रकम मांगी। पुलिस ने संदेह के आधार पर मोहल्ले के एक युवक समेत कई संदिग्धों को हिरासत में ले रखा है।

अपहृत बच्ची के पिता पेशे से बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के काम से जुडे़ हुये हैं। शनिवार रात अपहरण की सूचना सुनते ही बच्ची के पिता की पैरों तले जमीन खिसक गई और वह अपहरणकर्ता से बच्ची को छोड़ने की गुहार लगाने लगे। लेकिन अपहरणकर्ता ने रविवार सुबह तक फिरौती की रकम 15 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा और फोन काट दिया।

अपहरण व फिरौती का नाम सुनते ही पुलिस के भी होश उड़ गये। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी सहित पुलिस की छह टीमों को बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए लगा दिया और खुद भी अधिकारियों से संपर्क कर दिशा निर्देश देने शुरू कर दिये।

इसी बीच रविवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच अपहरणकर्ता ने बच्ची के पिता को फिर फोन किया और रकम के इंतजाम के बारे में पूछा। जिस पर बच्ची के पिता ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बच्ची की वापसी की गुहार लगाई। जिस पर अपहरणकर्ता ने दो घंटो की और मोहलत देते हुए रकम का इंतजाम करने की धमकी दी। इसके बाद से देर शाम तक अपहरणकर्ता का कोई भी फोन नहीं आया।

परिजनों को रो-रोकर हुआ बुरा हाल
रुद्रपुर। बच्ची के अपहरण की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अपहरणकर्ता के फोन कटने के बाद बच्ची के पिता उस नंबर पर कॉल भी किया। लेकिन वह नहीं मिला। उसके बाद रातभर बच्ची के परिजन अपहरणकर्ता के फोन का इंतजार करते रहे। उधर बच्ची के मां बच्ची की याद में रो-रोकर बार-बार बेहोश हो जा रही थी। जिन्हें परिजन जल्द ही बच्ची के मिलने का दिलासा दिए हुए थे।

अपहरणकर्ता ने खेड़ा निवासी चार साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद 15 लाख रुपये की फिरौती मांग की है। पुलिस की छह से अधिक टीम बच्ची की तलाश में लगी हुई है। जल्द ही अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

-अभय प्रताप सिंह, सीओ सिटी, रुद्रपुर

संबंधित समाचार