शाहजहांपुर: डबल इंजन की सरकार में सभी वर्गों का रखा ध्यान- बीएल वर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मदनापुर/बुधवाना, अमृत विचार। केंद्रीय राज्य मंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की डबल इंजन की सरकार में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया। इससे सभी को योजनाओं का लाभ मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री रविवार को ब्लाक मदनापुर में केंद्र सरकार के 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने …

मदनापुर/बुधवाना, अमृत विचार। केंद्रीय राज्य मंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की डबल इंजन की सरकार में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया। इससे सभी को योजनाओं का लाभ मिला।

केंद्रीय राज्य मंत्री रविवार को ब्लाक मदनापुर में केंद्र सरकार के 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित गरीब जनकल्याण सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्र ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री व जिला प्रभारी बृज बहादुर का स्वागत किया। सम्मेलन में लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।

क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र अनावा, विधायक मानवेंद्र सिंह, वीर विक्रम सिंह प्रिंस, एमएलसी सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने सम्मेलन में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को बारे में बताया। संचालन विनोद राम कुशवाहा, अनिल सिंह ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, जिला मीडिया प्रभारी अनिल कटियार, रमाकांत मिश्रा, महेंद्र पाल, जगदीश राठौर, दीपू सिंह चौहान मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें- शाहजहांपुर: कांट में महिला की गर्दन काटकर हत्या

संबंधित समाचार