आज का राशिफल। 13 जून, 2022
मेष आज रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। भोजन और बांकी दिनचर्या अनुशासित रखें। ओवर थिंकिंग करने की आदत से आपको बचना चाहिये। मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी लेकिन आप किसी कारण इससे प्रसन्न नहीं रहेंगे। वृष आज अपने मन की बातें उनसे साझा कर सकते हैं। अपना मन हर …
मेष
आज रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। भोजन और बांकी दिनचर्या अनुशासित रखें। ओवर थिंकिंग करने की आदत से आपको बचना चाहिये। मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी लेकिन आप किसी कारण इससे प्रसन्न नहीं रहेंगे।
वृष
आज अपने मन की बातें उनसे साझा कर सकते हैं। अपना मन हर स्थिति में शान्त रखें। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। इस समय सारी परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं।
मिथुन
आज धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिन्त होंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपकी रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी।
कर्क
आज गृह निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मित्रों के परामर्श पर गम्भीरता से ध्यान दें। सन्तान को लेकर कुछ परेशानी होने की आशंका है।
सिंह
आज आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। इस समय नया कार्य शुरू करना उचित नहीं है। एसिडिटी के कारण पेट व सीने में जलन की समस्या हो सकती है। योग और प्राणायाम करना उत्तम होगा।
कन्या
आज ऑनलाइन कारोबार में बड़ा लाभ मिल सकता है। लोग आपके ऊपर पूर्ण विश्वास रखेंगे। विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रिलेशनशिप के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे।
तुला
आज बड़े भाई-बहनों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं इसीलिए लापरवाही भारी पड़ सकती है। कमीशन से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है।
वृश्चिक
आज कारोबार में सबकुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज आप बेहद आनन्दित रहने वाले हैं। मित्रों से लम्बी बातचीत हो सकती है। आपकी कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
धनु
आज नशीले पदार्थों का सेवन न करें। दाम्पत्य संबंधों के लिये समय अवश्य निकालें। कोई जरूरी निर्णय अचानक लेना पड़ेगा। यात्राओं के लिये आज का दिन सुखद नहीं रहेगा। सहयोगी आपसे किसी बात को लेकर असहमत हो सकते हैं।
मकर
आज दोपहर के बाद शुभ समाचार मिल सकते हैं। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों को उत्तम धन लाभ हो सकता हैं। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धैर्यपूर्वक किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार की जरूरतों पर धन खर्च करना पड़ेगा।
कुंभ
आज दूसरों की बातों को ज्यादा तूल न दें। व्यावसायिक लक्ष्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। सन्तान की उन्नति से गौरवान्वित महसूस करेंगे। नये घर या जमीन में निवेश सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा।
मीन
आज आपके काम रुक-रुक कर होंगे। शत्रु पक्ष अचानक से आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। अनावश्यक खर्चे नियन्त्रित रखें। आपको पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। लोग आपके विरुद्ध गलत धारणा बना सकते हैं।
