कानपुर IIT की मदद से साइबर क्राइम पर यूपी में लगेगी लगाम, जानें कैसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। तेज रफ्तार से बढ़ रहे साइबर अपराध रोकने के लिए यूपी पुलिस सितंबर से आईआईटी कानपुर की मदद से साइबर अपराध के मामले सुलझाएगी। आईआईटी के वैज्ञानिकों ने टूल सिस्टम विकसित किया है, जिसकी मदद से क्राइम रोकने और अपराधी को पकड़ने में सहायता मिलेगी। वैज्ञानिकों ने डीजीपी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के …

कानपुर। तेज रफ्तार से बढ़ रहे साइबर अपराध रोकने के लिए यूपी पुलिस सितंबर से आईआईटी कानपुर की मदद से साइबर अपराध के मामले सुलझाएगी। आईआईटी के वैज्ञानिकों ने टूल सिस्टम विकसित किया है, जिसकी मदद से क्राइम रोकने और अपराधी को पकड़ने में सहायता मिलेगी।

वैज्ञानिकों ने डीजीपी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष इस टूल सिस्टम का डेमो भी प्रदर्शित किया है। प्रोजेक्ट की अगुवाई कर रहे आईआईटी के

वैज्ञानिक ने बताया कि इस सिस्टम का पहला वर्जन 30 सितंबर को तैयार हो जाएगा और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया जाएगा। ऐसी तकनीक का उपयोग करने वाली पहली यूपी पुलिस होगी।

बतादें, आईआईटी और यूपी पुलिस के बीच समझौता हुआ जिसके तहत पुलिस ने अपराध रोकने के लिए संस्थान से तकनीक मांगी। वैज्ञानिकों ने रिसर्च शुरू किया और दो साल के प्रयास के बाद साइबर सुरक्षा को लेकर टूल विकसित किया।

पढ़ें- Cyber Crime: साल 2020 में बच्चों के खिलाफ बढे़ साइबर अपराध के मामले, हुआ 400 प्रतिशत का इजाफा

संबंधित समाचार