IPL Media Rights Auction: 44 हजार करोड़ में बिके टीवी-डिजिटल राइट्स, ईपीएल को पीछे छोड़ दुनिया की दूसरी सबसे महंगी लीग बनी आईपीएल
नई दिल्ली। आईपीएल मीडिया राइट्स को लेकर बड़ा अपडेट आया है। भारत में टीवी और डिजिटल मीडिया के राइट्स बिक गए हैं। आईपीएल साल 2023 से लेकर 2027 तक के लिए ये राइट्स दो अलग-अलग कंपनियों ने 44,075 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। यह किसने खरीदे हैं, अभी इसका ऐलान नहीं हुआ है। मीडिया राइट्स …
नई दिल्ली। आईपीएल मीडिया राइट्स को लेकर बड़ा अपडेट आया है। भारत में टीवी और डिजिटल मीडिया के राइट्स बिक गए हैं। आईपीएल साल 2023 से लेकर 2027 तक के लिए ये राइट्स दो अलग-अलग कंपनियों ने 44,075 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। यह किसने खरीदे हैं, अभी इसका ऐलान नहीं हुआ है। मीडिया राइट्स की नीलामी के साथ ही आईपीएल दुनिया की दूसरी सबसे महंगी लीग बनी गई है। आईपीएल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) को इस मामले में पछाड़ दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल के टीवी राइट्स सोनी के पास और डिजिटल राइट्स वायकॉम (रिलायंस) के पास गए हैं। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान बाकी है। पैकेज ए और पैकेज बी के लिए ऑक्शन खत्म हुआ तो अब पैकेज सी और पैकेज डी की बारी है। पैकेज सी के तहत प्लेऑफ मुकाबलों के राइट्स और पैकेज डी के तहत ओवरसीज़ में प्रसारण के राइट्स मिलेंगे।
टीवी राइट्स का बेस प्राइस 49 करोड़ था, जबकि डिजिटल राइट्स का प्राइस 33 करोड़ रुपये था। अब पैकेज-ए और पैकेज-बी की बिक्री हो गई है, ऐसे में एक मैच के लिए ये कीमत 105.5 करोड़ पहुंच गई है।
सूत्रों की माने तो टीवी राइट्स 57 करोड़ प्रति मैच और डिजिटल राइट्स 48 करोड़ प्रति मैच में बिके हैं। इनकी कुल बोली 43255 करोड़ की लगी है। टीवी का पैकेज 23,575 करोड़ में और डिजिटल पैकेज 19.680 कराेड़ रुपये में बिका है। पिछली नीलामी में ये राइट्स स्टार ने 16 हजार 348 करोड़ में खरीदे थे। ऐसे में इस बार टीवी और डिजिटल राइट्स पिछली बार की तुलना में ढाई गुना ज्यादा है।
ये भी पढ़ें : IND vs SA : ऋषभ पंत की ये कैसी कप्तानी? दिनेश कार्तिक से पहले मैदान में उतरे अक्षर पटेल!
