उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली विधानसभा सदस्य की शपथ, शाम को होगी विधानमंडल दल की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड 55 हजार से अधिक मतों से जीत के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। विधानसभा भवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने मुख्यमंत्री धामी को सदस्यता की शपथ दिलाई। शाम को विधानमंडल दल की बैठक होगी। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड 55 हजार से अधिक मतों से जीत के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। विधानसभा भवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने मुख्यमंत्री धामी को सदस्यता की शपथ दिलाई। शाम को विधानमंडल दल की बैठक होगी।

विधानसभा स्थित स्व. प्रकाश पंत भवन के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की गई थी, जिसमें मंत्री, विधायकों के साथ अधिकारी शामिल हुए। विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार 14 जून से शुरू हो रहा है। बताते चलें कि खटीमा विधानसभा से कांग्रेस के भुवन कापड़ी से चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री धामी के लिए चंपावत से उपचुनाव लड़ा। यहां भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने इस्तीफा देकर सीट खाली की थी। उपचुनाव में मुख्यमंत्री रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

संबंधित समाचार