भ्रष्टाचार के पक्ष में सत्याग्रह ‘कांग्रेस की सियासी संस्कृति’- मुख्तार अब्बास नकवी
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ‘परिवार पर एलिगेशन’ और ‘पार्टी का एजिटेशन’ इस बात का प्रमाण है कि ‘कांग्रेस व करप्शन का कितना गहरा याराना’ है। नकवी ने सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ तो देश ने …
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ‘परिवार पर एलिगेशन’ और ‘पार्टी का एजिटेशन’ इस बात का प्रमाण है कि ‘कांग्रेस व करप्शन का कितना गहरा याराना’ है। नकवी ने सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ तो देश ने सत्याग्रह देखा है लेकिन भ्रष्टाचार के पक्ष में सत्याग्रह की ‘कांग्रेस की सियासी संस्कृति’ देश पहली बार देख रहा है।
उन्होंने कहा कि गड़बड़ झाले की जाँच से पहले और जाँच के दौरान सड़कों पर भ्रष्टाचार के पक्ष में हाहाकार, कांग्रेस की ‘चोरी और सीनाजोरी’ को पुख्ता करता है। नकवी ने कहा कि ‘परिवार की कुंडली, करप्शन की मण्डली’ तक सिमटी-सिकुड़ी कांग्रेस, अपने ही ‘भ्रष्टाचार के भानुमती के पिटारे’ से स्वयं डरी-सहमी है।
इसे भी पढ़ें- नेशनल हेराल्ड केस: राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ अभी भी जारी, पहले राउंड में करीब तीन घंटे तक चले सवाल-जवाब
