पंजाब: भाजपा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला जला कर किया रोष प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जालंधर। पंजाब में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा कि पिछले तीन महीनों से प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। प्रदेश में अराजकता,गुंडागर्दी और …

जालंधर। पंजाब में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा कि पिछले तीन महीनों से प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। प्रदेश में अराजकता,गुंडागर्दी और असामाजिक तत्वों का पूरी तरह से बोलबाला है।

सरेराह लोगों का कत्ल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। पंजाब में बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था इसके लिए बहुत ही घातक सिद्ध होगी। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेता अनिल सच्चर और महेंद्र भगत ने कहा कि प्रदेश में कहीं पर भी कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं बची है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीनों में कोई दिन ऐसा नहीं बीता कि जिस दिन प्रदेश में गोलीबारी की घटना ना हुई हो।

हाल ही में प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर का कत्ल कर कातिल बेखौफ होकर प्रदेश से बाहर निकल गए। नशे की दलदल में फंसकर युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि भगवंत मान रिमोट से चलने वाले मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। वह प्रदेश के लिए कोई भी फैसला अपने विवेक से ना लेकर आम पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के निर्देशों से कर रहे हैं जो कि प्रदेश के लिए बहुत घातक सिद्ध हो रहा है।

ये भी पढ़ें- विवादास्पद टिप्पणी के लिए नेता के खिलाफ भाजपा की कार्रवाई के बाद विरोध का कोई मतलब नहीं- मुख्यमंत्री नीतीश

संबंधित समाचार