खटीमा: वाहन ने बाइक रौंदी, युवक की मौत
खटीमा, अमृत विचार। पीलीभीत हाईवे पर मंडी गेट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने …
खटीमा, अमृत विचार। पीलीभीत हाईवे पर मंडी गेट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस के अनुसार ग्राम मुंडेली निवासी रितिक राणा पुत्र स्व. विक्रम सिंह व उसका साथी विजय रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर से खटीमा बाजार बाइक में पेट्रोल भरने जा रहे थे। इस दौरान पीलीभीत रोड पर मंडी गेट के पास पीछे से वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े। लोगों ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने रितिक को मृत घोषित कर दिया। विजय की हालत अधिक गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। सोमवार को सुबह पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शोकाकुल परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मृतक के बड़े भाई प्रतीक राणा ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह दो भाई हैं जिसमें रितिक छोटा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
