हल्द्वानी: अनमोल डेयरी और नंद कृष्णा ब्रांड का घी जांच में फेल, व्यापारियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रयोगशाला जांच में नंद कृष्णा ब्रांड और अनमोल डेयरी के घी के नमूने खराब पाये गये हैं। विभाग व्यापारियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने बताया कि पिछले साल 25 नवंबर को हल्द्वानी से खाद्य पदार्थ नंद कृष्णा घी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रयोगशाला जांच में नंद कृष्णा ब्रांड और अनमोल डेयरी के घी के नमूने खराब पाये गये हैं। विभाग व्यापारियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रहा है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने बताया कि पिछले साल 25 नवंबर को हल्द्वानी से खाद्य पदार्थ नंद कृष्णा घी का नमूना लिया गया था। इसकी जांच रुद्रपुर में जांच के लिये भेजा गया था। यहां यह सैंपल मानकों पर सही नहीं पाया गया। इधर नंद कृष्णा घी के निर्माता ने जांच रिपोर्ट के खिलाफ राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला गाजियाबाद में अपील की। यहां भी सैंपल जांच में सही नहीं पाया गया।

इधर पिछले साल दो नवंबर को रामनगर के खताड़ी में स्थित अनमोल डेयरी से खुले घी का नमूना लिया गया। रुद्रपुर प्रयोगशाला में यह सैंपल जांच में सही नहीं पाया गया। बताया कि इन व्यापारियों पर न्यायालय में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

संबंधित समाचार