रुद्रपुर: पत्नी को छोड़ प्रेमिका को लेकर फरार हुआ युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। विवाह के पांच साल बाद युवक अपनी पत्नी को छोड़ प्रेमिका के साथ फरार हो गया। पति के फरार होने के बाद ससुरालियों ने विवाहिता का सामान बाहर फेंक उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज …

रुद्रपुर, अमृत विचार। विवाह के पांच साल बाद युवक अपनी पत्नी को छोड़ प्रेमिका के साथ फरार हो गया। पति के फरार होने के बाद ससुरालियों ने विवाहिता का सामान बाहर फेंक उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसका विवाह गुड़गांव निवासी अजय कुमार के साथ हुआ था। विवाह में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। बताया कि विवाह के समय से ही उसका पति शराब का सेवन करता था और नशे में उसे बुरी तरह से मारता पीटता था। पांच अप्रैल 2022 को अजय कुमार एक महिला को अपने साथ लेकर फरार हो गया। आरोप है कि जिसके बाद उसके ससुरालियों ने उसका सामान कमरे से निकालकर घर के बाहर फेंक दिया और उसके कमरे पर कब्जा कर लिया।

तब से वह अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर पति सहित ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर अनुसार पति अजय कुमार सहित राखी, अर्जुन, सुनीता और विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

संबंधित समाचार