16 और 17 जून की रात बंद रहेगा रुद्रपुर- हल्द्वानी मार्ग, यह है वजह
रुद्रपुर, अमृत विचार। हल्द्वानी मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर अनुरक्षण कार्य किया जायेगा। यह फाटक बुधवार व गुरुवार की रात में बंद रहेगा। इसके चलते हल्द्वानी मार्ग पर रात में यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि हल्द्वानी मार्ग पर 104 ए रेलवे फाटक पर मशीनों …
रुद्रपुर, अमृत विचार। हल्द्वानी मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर अनुरक्षण कार्य किया जायेगा। यह फाटक बुधवार व गुरुवार की रात में बंद रहेगा। इसके चलते हल्द्वानी मार्ग पर रात में यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
रेलवे की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि हल्द्वानी मार्ग पर 104 ए रेलवे फाटक पर मशीनों द्वारा मेंटेनेंस काम किया जाना है। इसके चलते यह फाटक 15-16 व 16-17 जून की रात में दस बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक बंद रहेंगे। टांडा चौकी से आगे हल्द्वानी मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।
रेलवे की इस सूचना पर रोडवेज ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। रोडवेज ने सभी चालकों से रात में बसों को वाया पंतनगर- लालकुआं के रास्ते हल्द्वानी ले जाने व लाने को कहा है। सहायक महाप्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि इसी सूचना सभी डिपो को भेज दी गई है।
