रुद्रपुर: मतपेटियों में गड़बडी की अफवाह से खलबली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर अमृत विचार।  उपचुनाव के बाद रविवार को देर रात मतगणना स्थल पर मतपेटियों में गड़बड़ी की अफवाह से खलबली मच गई। प्रत्याशियों के साथ समर्थक भी झा कॉलेज पहुंच गये। पुलिस भी पहुंच गई। बाद में जांच में यह कोरी अफवाह निकली। हुआं यू कि रविवार को दूधियानगर एवं आदर्श कॉलोनी घासमंडी में हुए …

रुद्रपुर अमृत विचार।  उपचुनाव के बाद रविवार को देर रात मतगणना स्थल पर मतपेटियों में गड़बड़ी की अफवाह से खलबली मच गई। प्रत्याशियों के साथ समर्थक भी झा कॉलेज पहुंच गये। पुलिस भी पहुंच गई। बाद में जांच में यह कोरी अफवाह निकली।

हुआं यू कि रविवार को दूधियानगर एवं आदर्श कॉलोनी घासमंडी में हुए उपचुनाव के बाद मतपेटियों को मतगणना स्थल तक सुरक्षा घेरे में ले जाकर रख दिया गया था कि रात सवा 12 बजे के करीब अचानक वार्ड-36 के कांग्रेस एवं निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों को खबर मिली कि मतगणना स्थल पर मतपेटियों के साथ छेड़छाड़ हो रही है। बस क्या था घरों में चुनाव की खुमारी उतार रहे प्रत्याशियों की नींद उड़ गई और चंद मिनटों के अंदर प्रत्याशियों के साथ-साथ समर्थकों का भी मतगणना स्थल पर जमावाड़ा लग गया।

जिसे देख वहां तैनात पुलिस कर्मी भी चौंक गए और उन्होंने समर्थकों को वापस जाने को कहा। लेकिन समर्थक नहीं माने और टोलियां बनाकर परिसर के आसपास देखना शुरू कर दिया। इसी बीच सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। भारी पुलिस बल को आता देख कांग्रेस-निर्दलीय समर्थकों में भगदड़ मच गई।

कुछ समर्थक अपने प्रत्याशियों के साथ डटे रहे। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी ली और पड़ताल की। तो पता चला कि किसी व्यक्ति ने दोनों ही प्रत्याशियों को गलत सूचना देकर भ्रमित किया। प्रत्याशियों द्वारा संतुष्टि होने के बाद परिसर को पुलिस द्वारा खाली करवाया गया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि रविवार की देर रात प्रत्याशी समर्थक द्वारा कॉल कर जानकारी दी गई थी। जिसकी सूचना के आधार पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था, लेकिन मामला कोरी अफवाह का निकला।

संबंधित समाचार