देश के कई हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून ने दी दस्तक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे। अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात के कुछ हिस्सों, पूरे कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों, मराठवाड़ा और कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों, तेलंगाना और रायलसीमा के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों, बिहार के कुछ हिस्सों में मंगलवार को दक्षिण पश्चिम मानसून आगे …

पुणे। अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात के कुछ हिस्सों, पूरे कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों, मराठवाड़ा और कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों, तेलंगाना और रायलसीमा के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों, बिहार के कुछ हिस्सों में मंगलवार को दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ा है।

उत्तर अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात के कुछ और हिस्सों, दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूरे मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक और तमिलनाडु, कुछ हिस्सों, विदर्भ और तेलंगाना में अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

तेलंगाना के कुछ और हिस्सों, आंध्र प्रदेश, बंगाल की खाड़ी, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, पूरे पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, बिहार के कुछ और हिस्सों में अगले दो दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। दिल्ली के कुछ इलाकों में, दक्षिण हरियाणा, झारखंड, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम बिहार और उत्तरी ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और झारखंड में अधिकांश स्थानों पर, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर, ओडिशा के कुछ स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकाल में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

तेलंगाना और बिहार में कई स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, रायलसीमा और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पश्चिम राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियसऊपर रहा।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में एटीएस ने संदिग्ध आतंकवादी इनामुल को किया गिरफ्तार

 

 

 


संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता