रामपुर : ‘भाकियू अराजनैतिक उठा रही किसानों की समस्याएं’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/मिलक, अमृत विचार। सोमवार को भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान के मुरादाबाद किसान महापंचायत में पहुंचने से पहले हाइवे स्थित ग्राम धनेली में रुके। जहां भाकियू जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने भाकियू अराजनैतिक जिंदाबाद ठाकुर राजेश सिंह चौहान जिंदाबाद के नारे लगाकर जोरदार स्वागत किया। …

रामपुर/मिलक, अमृत विचार। सोमवार को भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान के मुरादाबाद किसान महापंचायत में पहुंचने से पहले हाइवे स्थित ग्राम धनेली में रुके। जहां भाकियू जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने भाकियू अराजनैतिक जिंदाबाद ठाकुर राजेश सिंह चौहान जिंदाबाद के नारे लगाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद गाड़ियों के काफिले में कार्यकर्ता हाथों में झंडे लेकर चल रहे थे। काफिला नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क पहुंचा। राजेश चौहान ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसी बीच संबोधित करते हुए राजेश सिंह चौहान ने कहा की किसानों का हित सिर्फ भाकियू अराजनैतिक संगठन में सुरक्षित है। प्रदेश में किसान हित की बात करने वाला यह एकमात्र संगठन है। वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं के लिए हमेशा तत्पर रहें। इस मौके पर मधुबाला तुरैहा, डॉक्टर नंदन प्रसाद गंगवार, दिगपाल गंगवार,हरद्वारी लाल, कैलाश पटेल गंगवार,अनुपम कुमार पटेल,जाकिर हुसैन,वीरेंद्र गंगवार, मोहित गंगवार,पप्पू गंगवार, लक्ष्मी, संजीव, राजकुमार,हरपाल सिंह,नईम कश्मीरी,सन्नी खान, इस्लाम,विपिन शर्मा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- संभल: आम के बाग में पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार