हल्द्वानी: भाजयुमो ने मोदी सरकार के आठ साल की खुशी में निकाली विकास तीर्थ बाइक रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नैनीताल जिले के हल्द्वानी विधानसभा के नगर मण्डल एवं उत्तरी मंडल सहित जिले के विभिन्न मंडलों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली गयी। इस रैली में सभी प्रदेश जिला मंडल पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नैनीताल जिले के हल्द्वानी विधानसभा के नगर मण्डल एवं उत्तरी मंडल सहित जिले के विभिन्न मंडलों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली गयी। इस रैली में सभी प्रदेश जिला मंडल पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

इस मौके पर रामनगर, कालाढूंगी, हल्द्वानी, लाल कुआं, नैनीताल विधानसभा के मंडलों पर जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा योगेश रजवार के निर्देशन में मण्डल अध्यक्षों द्वारा भव्य बाइक रैली निकाली गई। रजवार ने बताया कि हल्द्वानी में नगर मंडल ने भाजपा को संभाग कार्यालय से मुखानी होते हुए नवाबी रोड वापस भाजपा कार्यालय और डिग्री कॉलेज हल्द्वानी से काठगोदाम तक बाइक रैली निकाली गयी।

इसके अलावा नैनीताल जिले के दूरस्थ ब्लॉक बेतालघाट में भी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ बाइक रैली निकाली। इस मौके पर मेयर डा. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा रंजन बर्गली आदि ने बाइक रैली को झंडा दिखाया।

संबंधित समाचार