बरेली: मानसून की धीमी चाल कर रही लोगों को बेहाल
अमृत विचार, बरेली। मानसून की धीमी चाल ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी लोगों को सोचना पड़ रहा हैं। सोमवार को उत्तर पश्चिम से …
अमृत विचार, बरेली। मानसून की धीमी चाल ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी लोगों को सोचना पड़ रहा हैं।
सोमवार को उत्तर पश्चिम से 7.9 किलोमीटर प्रतिघंटा से चली हवाओं ने लोगों को परेशान किया। जीबी पंत कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह के अनुसार तापमान अभी और बढ़ेगा। सोमवार को अधिकतम 42.5 तथा न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही सुबह 64 प्रतिशत आर्द्रता थी, जो दोपहर में घटकर 30 प्रतिशत रह गई। उन्होंने बताया कि 15 जून से प्री -मानसून शुरू होगा। इसके बाद 16 जून को बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्र में होने वाली बारिश से बीच-बीच में ठंडी हवाएं लोगों को राहत प्रदान करेगी।
